ग्राम प्रधान रुक्मणी नेगी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नरेंद्र मोदी विचार मंच ने बनाया नैनीताल जिला अध्यक्ष
लालकुआं। क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति देने में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहीं ग्राम पंचायत दुम्काबंगर बच्चीधर्मा, हल्दूचौड़ की प्रधान रुक्मणी नेगी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें देश के प्रतिष्ठित ‘नरेंद्र मोदी विचार मंच’ का नैनीताल जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
लगातार तीन बार बनी ग्राम प्रधान
रुक्मणी नेगी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में की थी। इसके बाद वे लगातार तीसरी बार ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई हैं, जो उनकी बढ़ती लोकप्रियता और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रमाण है।
पूर्व में ग्राम प्रधान संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष भी रहीं
रुक्मणी नेगी इससे पहले ग्राम प्रधान संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।
Hey, I’ve been browsing around and landed on Hititbet551. They have a surprisingly good range of options, and the live betting is smooth. Pretty good overall experience. Give it a try: hititbet551
Jeetgamedownload? Downloading is the name of the game! Anything good to grab here? Always looking for some new stuff to keep me entertained on the commute. Any recommendations? Get it here: jeetgamedownload