Categories

July 7, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज

Spread the love

The post सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज appeared first on Avikal Uttarakhand.

बीरोंखाल को मिली तीन करोड़ 20 लाख से अधिक की योजनाओं की सौगात

अविकल उत्तराखंड

पौड़ी। सेवा पखवाड़ा सिर्फ एक आयोजन नहीं, सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु है। इसके माध्यम से सरकार अपने कार्यों को जनता के सामने रखती है और जनता अपनी समस्याओं को सीधे सरकार के सामने रखती है।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकासखण्ड बीरोंखाल के भरपूर बड़ा, नेग्याणा, कसाणी, हलाड़, सैंधार, भरोलीखाल, कमलिया वल्ला आदि स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में यह बात कही। इस मौके पर उन्होंने 2 करोड़ 71 लाख की धनराशि से बनने वाले भगवती तलिया-कमलिया 5 किमी मोटर मार्ग में आरसीसी सेतु, 39.18 लाख की लागत से सैंधार-नेग्याणा-चोरखिण्डा मोटर मार्ग के सुधारीकरण, डामरीकरण कार्य और ग्राम पंचायत कैलाड़ में 10 लाख धनराशि से निर्मित होने वाले पंचायत भवन का भी शिलान्यास किया।

सतपाल महाराज ने जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक और जनसंपर्क कर जनता की समस्याओं को सुनने के अलावा उनका मौके पर समाधान करने का भी प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो रहा है। सरकार के द्वारा चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में भूमियाखांडा-किंगोड़ीधार पंपिंग पेयजल योजना, डांडा नागराजा ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना, वेदीखाल पंपिंग पेयजल योजना, बरसुण्डा देवता पंपिंग योजना, भैरोंगढ़ी पम्पिंग पेयजल योजना, जूनीसेरा चौबट्टाखाल पंपिंग पेयजल योजना और हलूणी पेयजल योजनाओं सहित करोड़ों रुपए की कई प्रमुख पेयजल और सिंचाई पंपिंग योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

इस अवसर पर भाजपा युवा नेता सुयश रावत, जिलाध्यक्ष कमल किशोर, मण्डल अध्यक्ष ओमपाल, जिला मंत्री बृजमोहन, जिला उपाध्यक्ष मैत्री प्रकाश, दलीप सिंह, शक्ति केन्द्र संयोजक स्वराज बौखण्डी, प्रधान विनोद जोशी, बचन सिंह, निर्मला देवी, एसडीएम कृष्ण कुमार त्रिपाठी, सहित अनेक विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

The post सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज appeared first on Avikal Uttarakhand.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *