Categories

July 27, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

अमर शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्य तिथि पर वृक्षारोपण

Spread the love

The post अमर शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्य तिथि पर वृक्षारोपण appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य बाल कल्याण परिषद, देहरादून द्वारा बाल भवन में हरेला पखवाड़े के तत्वाधान में अमर बलिदानी श्रीदेव सुमन की पुण्य तिथि पर उनको याद करते हुए परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

शहीद श्रीदेव सुमन के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुये परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा० एस० फारुख ने कहा कि आज की भाग दौड़ भरी जिन्दगी में पेड़ लगाने हेतु जन जागरण की आवश्यकता है ताकि हमारा पर्यावरण सुरक्षित रह सके। परिषद के उपाध्यक्ष मोहन सिंह खत्री ने कहा कि एक वृक्ष लगाना आज समय की मांग है ताकि प्रदूषित होते हुये वातावरण को शुद्ध आक्सीजन प्राप्त हो सके।

कार्यक्रम में महासचिव आशारानी पैन्यूली ने कहा कि जिस तरह से देश मेें पर्यावरण पर खतरा मण्डरा रहा है, उसको सुरक्षित रखने के लिये अधिक से अधिक वृक्षों को लगाया जाना आवश्यक है।
कार्यक्रम से पूर्व बाल भवन पहुंचे वक्ताओं ने श्रीदेव सुमन के बलिदान को याद करते हुए उनके जीवन की यादों को ताजा किया और कहा आज हर व्यक्ति को श्रीदेव सुमन के कृतत्व से ज्ञान लेना चाहिए ताकि एक सार्थक समाज की परिकल्पना की जा सके। इस अवसर पर पूर्व महासचिव बी० के० डोभाल ने पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील कुमार डोभाल के संदेश को पढ़ा।

इस अवसर पर बाल भवन परिसर में सभी सदस्यों द्वारा संयुक्त सचिव ज्योत्सना खत्री व रमेश खत्री के प्रयासों से जॉली ग्रान्ट स्थित जड़ी बूटी शोध संस्थान के सौजन्य से प्रदत्त हरड़, बहेड़ा, अर्जुन, आंवला, पुत्रजीवा, हरसिंगार, अमलतास, रीठा, शतावर, पीपली, सर्पगन्धा आदि एवं परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा एस फारुख के द्वारा दिये गये गिलोय, लैमनग्रास, आम, जामुन, आदि तथा संयुक्त सचिव ज्योत्सना खत्री द्वारा प्रदत्त बांज, टिमरु, काफल, दहिमन, वरुणा, कचनार, अमरुद, चकोतरा इत्यादि औषधीय एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया।

इसके साथ ही परिषद की उपाध्यक्ष पुष्पा मानस काला के द्वारा भी बाल भवन परिसर में कई प्रजाति के शोभाकार पौधों का रोपण किया गया। परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन सिंह खत्री के द्वारा परिषद के आजीवन सदस्य स्व० दिगम्बर सिंह पंवार की पुण्य स्मृति में बाल भवन में पौध रोपण किया। कार्यक्रम का संचालन किरन खण्डूड़ी ने किया।

इस अवसर पर केपी भट्ट, आशा श्रीवास्तव, डा अरुण श्रीवास्तव, कुसुमलता कोठारी, विजय लक्ष्मी रावत, कविता दत्ता, राजेन्द्र सिंह रावत, ललित मोहन लखेड़ा, योगम्बर सिंह रावत, अनुराज सिंह रावत इत्यादि मौजूद रहे।

The post अमर शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्य तिथि पर वृक्षारोपण appeared first on Avikal Uttarakhand.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *