Categories

August 2, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

शिक्षिका पत्नी की हत्या के मामले में पति और ननद गिरफ्तार

Spread the love

The post शिक्षिका पत्नी की हत्या के मामले में पति और ननद गिरफ्तार appeared first on Avikal Uttarakhand.

मृतका के वीडियो ने खोले प्रताड़ना के राज

विशेष जांच टीम की कार्रवाई से मिली अहम सफलता

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। नवविवाहिता सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में उसके पति और ननद को गिरफ्तार कर लिया है।
जांच के दौरान मृतका का अपनी मां को भेजा गया वीडियो पुलिस के हाथ लगा, जिसमें उसने विवाह के बाद दहेज की मांग और ससुराल में लगातार प्रताड़ित किए जाने की आपबीती बताई थी। इसी वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की है।
29 जुलाई को पौड़ी गढ़वाल के श्रीकोट निवासी सीमा कंडारी ने डोईवाला कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री सृष्टि का विवाह नवंबर 2025 में हर्रावाला निवासी सौरभ खत्री से हुआ था।
विवाह के कुछ समय बाद ही पति, सास और ननद दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि इसी प्रताड़ना के चलते सृष्टि की हत्या कर दी गई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 80(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी डोईवाला वंदना वर्मा के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने मृतका की मां और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए। इस दौरान मृतका का घटना से पहले अपनी मां को भेजा गया वीडियो भी पुलिस को मिला, जिसमें उसने ससुराल पक्ष द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने का उल्लेख किया था। पुलिस ने इसे जांच का महत्वपूर्ण साक्ष्य माना।

साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने शनिवार को हर्रावाला स्थित लक्ष्मण एन्क्लेव से पति सौरभ खत्री (36 वर्ष) और ननद सुरभि खत्री उर्फ चारू (37 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। मामले में नामजद अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
सृष्टि व सौरभ की शादी नवंबर 2025 में हुई थी।
पुलिस का कहना है कि विवेचना के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले को सीबीसीआईडी जांच के आदेश हो चुके हैं।।

Pls clik

सनसनी- संदिग्ध परिस्थितियों में शिक्षिका की मौत,मुकदमा दर्ज

The post शिक्षिका पत्नी की हत्या के मामले में पति और ननद गिरफ्तार appeared first on Avikal Uttarakhand.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *