Categories

August 7, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

चारा काटने गयी महिला पर गुलदार का हमला, महिला को उपचार के लिए लाया गया हल्द्वानी

Spread the love

बेतालघाट क्षेत्र के चापड़ गांव निवासी एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया, हमले में महिला बुरी तरह से जख्मी है, जानकारी के मुताबिक कुछ महिलाएं जंगल में जानवरों के लिए चारा काटने गई हुई थी कि तभी घात लगाकर बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया साथ गई महिलाओं के हल्ला करने के बाद गुलदार महिला को वही छोड़ जंगल की ओर भाग गया, ग्रामीणों को दी गई सूचना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हल्द्वानी रेफर किया गया है, महिला का नाम कमला उप्रेती पत्नी मोहन चंद्र उप्रेती है। जिलाधिकारी नैनीताल धीराज सिंह गर्ब्याल ने महिला को हर संभव उपचार देने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

About The Author