Categories

June 11, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हल्द्वानी- अवैध शराब तस्करों के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट की बड़ी कार्रवाई, ट्रांसपोर्ट नगर में इस दुकान को किया सील

Spread the love

हल्द्वानी में अवैध तरीके से शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने आज बड़ी कार्रवाई की है, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने आबकारी विभाग की टीम के साथ ट्रांसपोर्ट नगर के अंदर राकेश गुप्ता नाम के व्यक्ति द्वारा खुद की दुकान में अवैध तरीके से की जा रही शराब की बिक्री का भंडाफोड़ करते हुए दुकान को सील कर दिया है।

साथ ही आबकारी विभाग द्वारा चालान की कार्रवाई भी की जा रही है, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की ट्रांसपोर्ट नगर में अवैध तरीके से राकेश गुप्ता द्वारा शराब की बिक्री की जा रही थी, जिसकी सूचना मिलने पर उनके द्वारा आज छापेमारी की कार्रवाई आबकारी विभाग के साथ की गई है। इस दौरान देसी शराब के कई बोतलें मौके पर पाए गई, ऐसे में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने दुकान को सील कर दिया है और आबकारी विभाग ने चालान किया है।

About The Author