Categories

August 6, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

उत्तराखंड:रामनगर में दर्दनाक हादसे में डूबने से 2 पर्यटकों की मौत-देखे-VIDEO

Spread the love

उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के रामनगर से दुखद खबर आई है जहां गर्जिया मंदिर में दर्शन के बाद कुंड में नहाते समय 2 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर की गाड़ी ने मृतकों की शव को निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।

चौकी गर्जिया थाना रामनगर पुलिस को सूचना मिली कि गर्जिया मंदिर के पास कुंड में दो व्यक्ति डूब गए हैं। इस सूचना पर उप निरीक्षक कश्मीर सिंह चौकी प्रभारी गर्जिया मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। जिन्हें स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड रामनगर व स्थानीय जनता की मदद से कुंड में डूबे व्यक्तियों को रेस्क्यू कर कुंड से बाहर निकाला गया।

दोनों की मृत्यु हो गई है। घटनास्थल कुंड के पास दोनो मृत व्यक्तियों के कपड़े रखे हुए थे जिनमे दोनों के आधार कार्ड, पैन कार्ड के माध्यम से दोनो मृतकों की शिनाख्त
1- गौरव भाटिया पुत्र इंद्रपाल भाटिया निवासी आशियाना कालोनी मुरादाबाद उत्तर-प्रदेश 2- अतुल कुमार पुत्र महेश कुमार निवासी उपरोक्त के रूप में हुई। मृतकों के परिजनो को सूचित कर दिया गया।

About The Author