Categories

June 11, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हल्द्वानी- नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने किया नहर कवरिंग का निरीक्षण, बाधा बन रहा अतिक्रमण

Spread the love

Haldwani news हल्द्वानी में बढ़ते ट्रैफिक को लेकर मुख्य शहर में बहने वाली नहरों को पाटने का कार्य किया जा रहा है। नगर निगम हल्द्वानी के पास नहर कवरिंग कार्य प्रगति पर है, लेकिन अतिक्रमण के चलते नहर कवरिंग कार्य ने काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। जिसको देखते हुए आज नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने नहर कवरिंग कार्य का मौके पर पहुँचकर निरीक्षण किया।

इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने अतिक्रमण हटाने की बात कही। गौरतलब है कि बीते अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नहर कवरिंग कार्य का अधिकारियों के निरीक्षण किया था। तथा कार्य समय से पूरा ना होने पर गहरी नाराज़गी जताई थी। सीएम धामी के निरीक्षण से पूर्व कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावर ने भी नहर कवरिंग कार्य का निरीक्षण कर समय से कार्य पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए थे।

About The Author