Categories

March 29, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हल्द्वानी- एटीएम तोड़कर चोरी करने का प्रयास, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

Haldwani news मुखानी क्षेत्र में बैंक के एटीएम तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया, लेकिन कैश निकालने में चोर कामयाब नहीं हो पाए, एटीएम तोड़े जाने की सूचना बैंक प्रबंधक द्वारा पुलिस को दे दी गई है और अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

पूरा मामला मुखानी थाना क्षेत्र में कैनरा बैंक के एटीएम का है, जहां रात के समय गार्ड एटीएम में मौजूद नहीं था, इसी का फायदा उठाकर हेलमेट पहने अज्ञात चोर ने एटीएम में घुसकर एटीएम को छेड़ा है, लेकिन चोरी करने में कामयाब नहीं हो पाया और वहां से भाग गया।

एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गया है, लेकिन हेलमेट पहने होने की वजह से चोरों की पहचान नहीं हो पाई, वही कैनरा बैंक के मैनेजर द्वारा पुलिस को इस संबंध में तहरीर दी गई है, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मुखानी थाना प्रभारी रमेश बोरा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द एटीएम से छेड़छाड़ करने वाले को पुलिस पकड़ लेगी।

About The Author