Categories

August 6, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

यहां भाजपा सांसद समेत 19 को सजा

Spread the love

उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले की एक अदालत ने 13 साल पुराने एक मामले में भारतीय जनता पार्टी सांसद आर के पटेल समेत 16 लोगों को एक साल की तथा तीन को एक महीने की सजा सुनायी है। इसके अलावा एक अभियुक्त की मृत्यु हो चुकी है। सभी लोगों को सीजेएम कोर्ट से जमानत मिल गयी है।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने बहुजन समाज पार्टी सरकार के कार्यकाल में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव और ट्रेन रोकने के मामले मे 20 लोगों पर दोष सिद्ध करते हुए बाँदा चित्रकूट के सांसद आर के पटेल और दस्यु सम्राट ददुआ के बेटे पूर्व विधायक वीर सिंह समेत 16 लोगों को एक एक वर्ष की सजा सुनाई है।

बीस में से एक अभियुक्त राज बहादुर यादव की मौत हो चुकी है जबकि महेंद्र गुलाटी, गुलाब और राजेंद्र शुक्ला को एक-एक माह की सजा सुनाई गई है। अभियोजन पक्ष के वकील ने बताया कि 16 सितम्बर 2009 में बसपा सरकार में सपाइयों ने सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था। पुलिस ने 20 लोगो के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। एक आरोपी पूर्व सपा जिलाध्यक्ष की मौत हो चुकी है। मौजूदा भाजपा सांसद आर के पटेल और मौजूदा भाजपा नगर पालिका चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता समेत छह आरोपी पूर्व में समाजवादी पार्टी में थे । उन्होने बताया कि सभी 19 लोगों की अदालत ने जमानत अर्जी मंजूर कर ली है।

About The Author