Categories

March 27, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

नैनीताल निवासी सनी की जंगल में मिली लाश, कई दिनों से लापता

Spread the love

राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में अब धीरे-धीरे अपराधिक गतिविधियां बढ़ती जा रही है बात की जाए नैनीताल की तो यहां पर विगत दिवस पूर्व लापता युवक की लाश जंगल में मिली है इसकी सूचना पुलिस को दी गई इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल के दुर्गापुर निवासी 22 वर्षीय सनी बाल्मीकि अचानक लापता हो गया था। बताया जा रहा है कि सनी अपने परिवार के साथ नैनीताल के दुर्गापुर में रहता था और नशे का आदि था। विगत रविवार को वह बिना बताये घर से कही चला गया। परिवार के लोगों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन वह कही नहीं मिला।

इसके बाद सोमवार को सनी के परिजनों ने तल्लीताल थाने में उसकी गुमशुदगी लिखाई थी। आज सनी का लाश जंगल में मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो शिनाख्त में शव सनी का निकला। इसकी सूचना पुलिस ने परिजनों को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को पता चल सकेगा।

About The Author