Categories

June 11, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

नैनीताल: ब्लैक फ्राईडे– नैनीताल में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत चार घायल

Spread the love

पहाड़ों पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है नैनीताल में आज दो सड़क दुर्घटनाओं में 2 लोगों की मौत हुई है जबकि 3 लोग घायल हुए हैं।पहली घटना नैनीताल के भवाली रोड पर स्कूटी और बाइक में आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी और स्कूटी सवार दोनों लोग घायल हो गए।

पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है जबकि मृतक का शव पंचनामा भर दिया है। मृतक व घायल नैनीताल में शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे।

भवाली रोड पर जोख़िया के समीप दोपहर करीब ढाई बजे के आसपास हुआ। जानकारी के मुताबिक, लेटीबुंगा निवासी 19 वर्षीय भगवत सिंह और गोपाल सिंह अपने घर लेटीबुंगा मुक्तेश्वर से बाइक पर सवार होकर नैनीताल आ रहे थे। पाइंस से आगे जोखिया में स्कूटी सवार नाबालिग ने टक्कर मार दी।

दूसरी घटना भवाली के निगलाट में भी एक हादसा हो गया। जिसमें बागेश्वर निवासी कार चालक की मौत हो गई। वह दो साथियों के साथ बरेली के राममूर्ति अस्पताल से लौट रहे थे। निगलाट के समीप चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे चाक हयात सिंह की मौत हो गई।

वहीं कार सवार दो अन्य लोग कपकोट निवासी खीम सिंह और खुशहाल सिंह घायल हो गए। दोनों मामले में पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

About The Author