Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग संगोष्ठी का आयोजन

Spread the love

लाल बहादुर शास्त्री में सूचना प्रौद्योगिकी जागरूकता और पारस्परिक कौशल विकास पर संगोष्ठी लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दुचौड के सभागार में प्राचार्य डॉ अंजू अग्रवाल की अध्यक्षता एवं दिशा निर्देशन में रोजगार परामर्श प्रकोष्ठ के द्वारा एक दिवसीय करियर काउंसलिंग संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य वक्ता श्री जय आनंद उनकी टीम के सभी सदस्यों ने छात्र छात्राओं को सूचना प्रौद्योगिकी के करियर में होने वाली संभावनाओं से लाभान्वित किया। कार्यक्रम का केंद्र बिंदु क्विज प्रतियोगिता रही, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में शालिनी, पंकज भट्ट, दीक्षा, खुशबू आदि छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर रोजगार परामर्श प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ मनीषा कड़ाकोटी, डॉ हेमलता गोस्वामी, डॉ गीता भट्ट, डॉ रीता दुर्गापाल, डॉ कमला पांडे, वसुंधरा लसपाल, डॉ भगवती देवी, डॉ हेमचंद्र पांडे आदि सभी प्राध्यापक गण उपस्थित रहे।

About The Author