Categories

June 11, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

मोटाहल्दू के जयपुरबीसा की नहर में संदिग्ध अवस्था में मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव….. पुलिस छानबीन में जुटी….. मृतक की शिनाख्त नहीं हुई.…..

Spread the love

लालकुआं। मोटाहल्दू के जयपुरबीसा की नहर में हल्द्वानी की ओर से बहकर आया अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है, पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है।
उक्त जानकारी देते हुए हल्दूचौड़ पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक त्रिभुवन सिंह का कहना है कि पुलिस को शनिवार की सुबह सूचना मिली कि जयपुर बीसा की नहर में बह कर अज्ञात व्यक्ति का शव आया है, जोकि प्राइमरी विद्यालय के ठीक पीछे नहर में पड़ा हुआ है, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकाला और उसकी शिनाख्त करने के प्रयास शुरू किए, काफी देर बाद भी जब शव की शिनाख्त नहीं हो सकी तो पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उपनिरीक्षक त्रिभुवन सिंह के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष लग रही है, तथा वह हिंदू है। मृतक के सिर में चोट के निशान भी हैं।

About The Author