Categories

March 29, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

(दुःखद) दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण हादसा, बच्ची सहित तीन की मौत, कई घायल

Spread the love

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर रात में भीषण हादसा हुआ। हादसे के दौरान पलटे एक लोडेड कैंटर की चपेट में आने से एक कार सवार दंपती और उनके भाई की मासूम बेटी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

घायलों को हायर सेंटर रेफर किया है। हादसे के दौरान हाईवे पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने मशक्कत कर खुलवाया।

पुलिस के अनुसार, माल से लदा एक कैंटर रात में हरिद्वार की तरफ से दिल्ली की तरफ जा रहा था। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव रथेडी बाईपास के पास अचानक कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर को लांघ कर दिल्ली से देहरादून जाने वाले मार्ग पर पलट गया। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से तेज गति से आ रही ब्रेजा कार कैंटर से जा टकराई और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। राहगीरों की सूचना पर मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

मंडी कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि हादसे में गौतमबुद्घनगर निवासी आशीष अवस्थी (28) और उनकी पत्नी नूपुर अवस्थी ( 26 ) के साथ ही उसके भाई दीपक अवस्थी की पुत्री काशमी (2 ) की कार से बाहर निकालने से पहले ही मौत हो चुकी थी। दीपक अवस्थी और उनकी पत्नी रतना त्रिपाठी भी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। एसपी यातायात कुलदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

उधर, हादसे के बाद कैंटर के चालक और हेल्पर फरार हो गए। हादसे के बाद जाम लग गया, जिसे पुलिस ने मशक्कत कर खुलवाया। पुलिस ने बताया कि हादसे के बारे में मृतक व घायलों के परिजनों को सूचना दी है। शव मोर्चरी भिजवा दिए है। दोनों परिवार मूल रूप से रिवा मध्य प्रदेश के रहने वाले है और वर्तमान में गोरीनिशा कॉलोनी गौतमबुद्धनगर में रहते है।

About The Author