Categories

June 11, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

लालकुआं में यूपी रोडवेज बस कार से टकराई, यात्रियों का हंगामा

Spread the love

हल्द्वानी से बरेली जा रही यूपी परिवहन निगम की बस लालकुआं कोतवाली चौराहे पर ओवरटेक करने के चक्कर में कार से टकरा गई। इसके बाद बस में सवार यात्रियों ने किराया वापसी को लेकर जमकर हंगामा कर दिया। हादसे में कार चालक मामूली रूप से जख्मी हो गया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बाद हल्द्वानी से करीब 50 यात्रियों को लेकर बरेली जा रही यूपी रोडवेज की बस लालकुआं कोतवाली चौराहे पर ओवरटेक करने के चक्कर में सड़क के किनारे खड़ी कार से टकरा गई। इससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार चला रहे बिंदुखत्ता निवासी व्यवसाई लक्की जोशी मामूली रूप से घायल हो गए। इसके बाद व्यवसाई और रोडवेज चालक-परिचालक आपस में भिड़ गए। इस पर बस में सवार यात्रियों ने किराया वापसी को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने यात्रियों, बस और कार स्वामी को कोतवाली बुलाया। जहां परिचालक से यात्रियों का किराया वापस कराया गया। इसके बाद बरेली से पहुंचे परिवहन निगम के अधिकारी और बिंदुखत्ता निवासी व्यवसाई लक्की जोशी के बीच वार्ता हुई। बाद में दोनों पक्षों के बीच देर शाम समझौता हो गया।

About The Author