Categories

May 9, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

अनियंत्रित कार 400 मीटर खाई में गिरी 2 पर्यटकों की मौत

Spread the love

पिथौरागढ़: जिला मुख्यालय क्षेत्रान्तर्गत बन्दर लिमा में के पास खाई में कार के गिरने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची SDRF ने 2 शव बरामद कर उसे पुलिस को सौंप दिया सोमवार को डी.सी.आर. पिथौरागढ़ द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि बंदर लिमा में एक वाहन (वाहन संख्या- UK04AE- 7634)अनियंत्रित होकर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है SDRF रेस्क्यू टीम कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू कर मृतकों के शव सड़क पर ला कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

अनियंत्रित अनियंत्रित होकर लगभग 400 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था जिसमें 02 लोग सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।

मृतकों की पहचान त्रिवेणी माधव पलड़िया, 34 वर्ष, निवासी- बानणा जाला, भीमताल, नैनीताल.रविकांत मेहता, 35 वर्ष, निवासी- राजाजीपुरम, आवास विकास कॉलोनी, लखनऊ, उत्तरप्रदेश के रूप में हुई

About The Author