Categories

June 11, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

युवक ने अपनी पत्नी को दी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी

Spread the love

दहेज उत्पीड़न के कई मामले आपने सुने और देखे होंगे। मगर इस बार तो हद ही हो गई। जनवरी में शादी के बंधन में बंधी युवती के लिए उसके पति ने मुसीबत खड़ी कर दी है। पति ने मन मुताबिक दहेज नहीं मिलने के बाद विवाहिता के अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कनखल के जगजीतपुर की रहने वाली पीड़ित युवती ने पुलिस में शिकायत की है और तहरीर देकर बताया है कि उसकी शादी बीते जनवरी माह में वकुल नारंग निवासी बी दून विहार कॉलोनी लेन नंबर तीन जाखन देहरादून से हुई थी। मगर उसके ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। इसीलिए उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था।

पीड़िता ने अपने पति पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया है। यह भी बताया कि उसके ससुराल वालों ने मायके से मिले जेवर अपने पास रख लिए आरोप यह भी है कि पति ने अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी है और साथ ही दहेज और पैसों की मांग पूरी ना होने तक मार पीट कर हत्या करने की धमकी भी दी है। इंस्पेक्टर कनखल मुकेश सिंह चौहान के मुताबिक ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया गया है।

About The Author