Categories

March 27, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

उत्तराखंड- (दुस्साहस) ट्यूशन से लौट रही छात्रा पर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

देहरादून- राज्य में महिला अपराध तेजी के साथ बढ़ रहे हैं छात्र छात्राओं की सुरक्षा और महिला अपराध को रोकने में तब तक हर सिस्टम नाकाम रहा है। अब ताजा मामला देहरादून के कारगी क्षेत्र का है जहां शाम को 8:30 बजे ट्यूशन पढ़कर वापस लौट रही कक्षा नौ की छात्रा के ऊपर दो युवकों ने फायरिंग कर दी। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया फायरिंग से हार्ड बढ़ाई छात्रा स्कूटी समेत जमीन पर जा गिरी।

जानकारी के मुताबिक थाना पटेल नगर क्षेत्र में एक 15 वर्षीय छात्रा ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। उसे रास्ते में दो लड़कों ने रोका और किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हुई, इस बीच दोनों ने छात्रा के ऊपर फायर झोंक दिया गनीमत यह रही कि वह किसी तरह बच गई। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। आसपास कोंबिन अभियान चलाया गया लेकिन देर रात तक आरोपियों का पता नहीं चल पाया। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है उधर पुलिस छात्रा की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।

About The Author