Categories

March 27, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

नजूल की भूमि पर बने 3 अवैध पक्के अतिक्रमण जिला प्राधिकरण ने किये ध्वस्त

Spread the love

हल्द्वानी। जिला विकास प्राधिकरण और नगर निगम की संयुक्त टीम ने राजपुरा क्षेत्र में नजूल की भूमि पर किए गए तीन पक्के अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। साथ ही दो अतिक्रमण सील कर दिए गए।

नजूल की भूमि पर नगर निगम का अधिकार होता है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय को शिकायत मिल रही थी कि राजपुरा क्षेत्र में नजूल की भूमि पर पक्के निर्माण किए जा रहे हैं। शिकायत के बाद नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय और सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह प्राधिकरण की टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। टीम ने वहां बनाए जा रहे तीन पक्के मकानों को ध्वस्त कर दिया। साथ ही वहां बने दो पक्के मकानों को सील कर दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा कि अतिक्रमण तोड़ने के दौरान किसी भी व्यक्ति ने इस पर दावा नहीं किया। कहा कि नजूल की भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

About The Author