Categories

June 11, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

देहरादून-(बड़ी खबर) दो इंस्पेक्टर और एक दरोगा लाइन हाजिर, SSP ने इसलिए की कार्यवाही

Spread the love

देहरादून- पुलिस महकमे से बड़ी खबर सामने आ रही है कि यहां दो इंस्पेक्टर और एक दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह रावत चौकी प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट थे उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया है। और सूचना प्राप्त होने पर भी सुरक्षा संबंधी प्रभावी कार्यवाही न करने के संबंध में यह कार्रवाई की गई है।

इसके अलावा ऋषिकेश के कोतवाल निरीक्षक रवि सैनी को पुलिस लाइन में लाइन हाजिर किया गया है इन्होंने अनशन कारियों के धरना स्थल पर नियमित रूप से निगरानी न करने के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा यह कार्रवाई की गई है। इसके अलावा थाना कैंट के उपनिरीक्षक जगत सिंह को पुलिस लाइन में लाइन हाजिर किया गया है इनको सूचना प्राप्त होने पर भी सुरक्षा संबंधी प्रभावी कार्यवाही नहीं करने के संबंध में लाइन हाजिर किया गया है।

About The Author