Categories

March 29, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

ब्रेकिंग-: पर्यावरण संरक्षण के साथ अब सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्र करने उतरी वन विभाग की टीम.तराई पूर्वी वन प्रभाग की डौली रेंज की टीम ने 5 कुंटल से अधिक सिंगल यूज प्लास्टिक की एकत्र ।।

Spread the love

लालकुआं-: वन्य जीव जंतु संरक्षण एवं वन्य संपदा की सुरक्षा में लगे रहने वाले वन कर्मियों ने एक कदम और आगे बढ़ कर पर्यावरण संरक्षण पर काम करते हुए हाथीखाना डौली रेंज क्षेत्र अंतर्गत आज प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का करीब 5 कुंटल कचरा एकत्रित किया इस दौरान वन विभाग की टीम ने स्थानीय दुकानों पर पुलिस के साथ जन जागरूकता अभियान भी चलाया तथा सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर उन्हें जागरूक भी किया।

तराई पूर्वी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी संदीप कुमार तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी गौला अनिल कुमार जोशी के दिशा निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के तहत वन क्षेत्राधिकारी डौली नवीन पवार के नेतृत्व में आज लालकुआ बाजार क्षेत्र, हाथी खाना में प्रति बंधित एवम् ठोस अप शिष्ट प्रदार्थ उन्मूलन कार्य की जागरूकता एवम् कचरा एकत्र रैली में कचरा एकत्र कर लोगों को जागरूक करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से परहेज करने की बात कही।इस दौरान उप प्रभागीय वनाधिकारी अनिल जोशी बताया कि आगे भी इस तरह का जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण संरक्षण को काफी नुकसान पहुंचाता है वही वह वन्य जीव जंतुओं के साथ पालतू पशुओं को भी बड़ा नुकसान पहुंचाता है इसलिए सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रयोग करने से परहेज करना चाहिए। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी डौली नवीन पवार,डिप्टी रेंजर मनोज जोशी, शिव सिंह डांगी, दिनेश तिवारी वन दरोगा संदीप सूंठा, सतेंद नाथ दुबे, दिनेश पंत , मदन सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे। की जायेगी।

About The Author