Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

उत्तराखंड- (बड़ा हादसा) गहरी खाई में गिरा वाहन , तीन महिलाओं समेत 4 की मौत, 2 घायल

Spread the love
  • SDRF ने चलाया सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन

Bageshwar News: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है यहां आज एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा इस हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो महिलाएं घायल हो गई।
सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

घटनाक्रम के मुताबिक आज दिनाँक 08 दिसम्बर 2022 को जनपद नियंत्रण कक्ष बागेश्वर से एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई की रमाडी नामक स्थान के पास एक वाहन खाई में गिर गया है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम तत्काल HC टीका सिंह कार्की के नेतृत्व में घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि वाहन वैगनआर कार(UA 04 E 4727) है ,जो लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरी है। वाहन में 6 व्यक्ति सवार थे। जिनमे से एक महिला व बच्ची को स्थानीय लोगों द्वारा घायल अवस्था में निकालकर अस्पताल भेज दिया गया था। एसडीआरएफ टीम द्वारा खाई से 01 पुरुष व 03 महिलाओं के शव को निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतकों का विवरण:-

1) दरपान सिंह S/O दान सिंह – उम्र 60 वर्ष ,ग्राम बिन्दुखत्ता

2) लाली देवी w/0 खुशाल सिंह उम्र – 55 वर्ष , ग्राम – चेटानगड

3) गोपुनी देवी w/O गोपाल सिंह उम्र- 62 वर्ष , ग्राम – चेटानगढ़

4) आनुली देवी w/O पान सिंह उम्र 50वर्ष, ग्राम- भनार

घायलों का विवरण:-

(5) ज्योति Dlo गंगा सिंह उम्र – 4 वर्ष (घायल) ग्राम – चेटानगढ़

(6) पुष्पा देवी w/o बलवत सिंह उम्र 32 वर्ष (घायल) ग्राम – चेटानगढ़

About The Author