Categories

June 11, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

ब्रेकिंग अभी अभी- पीपलपोखरा ग्राम प्रधान के बेटे पर झपटा गुलदार, बाल बाल बचा

Spread the love

पीपल पोखरा क की प्रधान मीना निगलटिया के पुत्र पर आज शाम गुलदार ने हमला कर दिया. शुक्र है कि वह बाल बाल बच्चे गया. लेकिन उसके पाँव पर बाघ के पंजे लग गए जिसकी वजह से उस पर खरोच आ गए और उसकी जींस की पेंट फट गई

जानकारी के अनुसार चार धाम मंदिर के पास से पूर्व प्रधान विनोद निगाल्टिया एंड वर्तमान प्रधान मीना निगल्टीया के पुत्र कार्तिकेय निगाल्टिया जो कि अपने ममेरे भाई नितिन रौतेला के साथ स्कूटी पर सवार होकर घर की ओर आ रहा था कि अचानक गुलदार ने उस पर हमला बोल दिया.

इसी हमले में वह स्कूटी से गिर गए लेकिन बाघ की गिरफ्त में आने से बच गए. इसी स्कूटी से गिरने से उसकी पेंट फट गई. और बाघ का पंजा उसके पांव पर लगा है जिसके बाद सूचना पर उसे आनन-फानन स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे टेटनेस का इंजेक्शन लगाया गया.

पूर्व प्रधान विनोद निगलटिया ने बताया कि क्षेत्र में गुलदार का हमेशा आतंक रहा है लेकिन वन विभाग सिर्फ खानापूर्ति करते हुए नजर आता है. सरे शाम इस तरह से गुलदार के द्वारा चलती सड़क पर स्कूटी सवार पर हमला कर देने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है.

About The Author