Categories

August 8, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

Uttarakhand: पहाड़ में हादसा ,अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार – चालक की दर्दनाक मौत

Spread the love
  • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ,घटना से मृतक के परिवार में कोहराम ,बारात छोड़कर वापस अपने घर लौट रहा था कार चालक

Almora News: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है यहां चौखुटिया-द्वाराहाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर घूंगोली बसभीड़ा गांव के पास एक कार खाई में गिर गई। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त समाचार के अनुसार शनिवार देर रात ग्राम पंचायत नौगांव अखोडिया के मिरई गांव निवासी दिनेश दुर्गापाल (45) पुत्र शंकर दुर्गापाल ग्वाली गांव से एक बारात छोड़कर अपने घर आर्टिका कार संख्या यूके 04 टीबी /1919 से वापस लौट रहा था।

घुंगोली बसभीड़ा गांव के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क से 40 मीटर नीचे खाई की तरफ गिर गई। घटना का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, सूचना पर चौखुटिया के थानाध्यक्ष दिनेश महंत ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर चालक को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है वही
चालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

About The Author