Categories

August 8, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

शर्मनाक- 15 साल की नाबालिग दिव्यांग के साथ ताऊ ने किया दुष्कर्म

Spread the love

कई बार रिश्तो को शर्मसार करने वाली खबरें इंसान को रिश्तो पर से भरोसा उठाक कर रख देती है एक ऐसे ही रिश्तो को शर्मसार करने वाली खबर लोहाघाट से सामने आ रही है यहां पर बाराकोट ब्लाक में बुजुर्ग पड़ोसी ताऊ ने गांव में ही रिस्ते को शर्मसार किया है। यहा ं65 साल के बुजुर्ग पर 15 साल की नाबालिग दिव्यांग किशोरी पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपित बुजुर्ग फरार है।

राजस्व उप निरीक्षक सुनील माहरा ने बताया कि यहां दिव्यांग नाबालिग की माता ने राजस्व विभाग को तहरीर सौंपी है। तहरीर में चार दिसंबर को पड़ोसी रिश्ते में 65 वर्षीय ताऊ बुजुर्ग गणेश सिंह पुत्र स्व. कल्याण सिंह ने नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म कर जान से मारने का आरोप लगाया है।

मां की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने आरोपित बुजुर्ग के खिलाफ धारा-376, 506 आईपीसी 5/6 पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। नाबालिग का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है। फिलहाल आरोपित फरार है। और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। सोमवार का मामला रेगूलर पुलिस को ट्रांसफर कर दिया जाएगा। टीम में राजस्व उपनिरीक्षक गोविंद पंगरिया शामिल हैं।

About The Author