Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

नैनी प्लाईवुड समेत तीन कंपनियों पर जीएसटी का छापा, साख बचाने को सेटिंग-गेटिंग का खेल शुरू

Spread the love

नैनी प्लाईवुड समेत तीन कंपनियों पर छापा, साख बचाने को सेटिंग-गेटिंग का खेल शुरू।

रुद्रपुर। राज्य कर विभाग की राज्य स्तरीय टीम ने कुमाऊं में रुद्रपुर और लाल कुआं में बड़ी फर्मों पर छापेमारी की है। रुद्रपुर में लालपुर स्थित नैनी प्लाइवुड समेत तीन फर्मो पर करोड़ों की जीएसटी चोरी पकड़ी गई है। बेहद गोपनीय तरीके से इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, जीएसटी की करोड़ों की चोरी पकड़े जाने के बाद कंपनियों के कारिंदों ने सेटिंग-गेटिंग का गेम शुरू कर दिया है। अपनी साख बचाने के लिए शहर के एक व्यापारी नेता के जरिये पूरी कार्रवाई को सामने नहीं आने देने के लिए मैनेजमेंट शुरू हो गया है। जबकि जीएसटी विभाग की टीम ने तीनों कंपनियों से कई करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी है। खबर पड़ताल जल्द ही निष्पक्षता के साथ इस पूरे खेल का खुलासा करेगा।

About The Author