Categories

September 24, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

एलबीएस में तीन दिवसीय कार्यशाला

Spread the love

लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ के गृह विज्ञान विभाग में विभागीय परिषद के तहत तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. आर. के. सिंह के दिशा निर्देशन में किया गया। जिसमें कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला के दौरान छात्राओं का मार्गदर्शन गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मनीषा कड़ाकोटी द्वारा किया गया। कार्यशाला के प्रथम दिन प्रशिक्षक नमिता अग्रवाल ने छात्राओं को क्ले मोल्डिंग आर्ट, पॉट डेकोरेशन का प्रशिक्षण दिया जिसमें छात्राओं ने क्ले मोल्डिंग द्वारा पॉट डेकोरेशन के विभिन्न हुनर सीखे। कार्यशाला के दौरान डॉ. हेम चन्द्र, डॉ. नीलम कनवाल, डॉ. हेमलता गोस्वामी, डॉ. भगवती देवी, डॉ. गीता तिवारी पाण्डे, डॉ. वसुंधरा लसपाल एवं समस्त विभागों के प्राध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author