Categories

June 11, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हल्द्वानी : यहां तड़के इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में लगी भीषण आग,देखिये Video

Spread the love

हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लाइने नंबर 17 में भीषण अग्निकांड में एक गोदाम में रखे लाखों रुपए के इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची बनफूल पुरा पुलिस और स्थानीय लोगों के साथ आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग भीषण होने के चलते अग्निशमन की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।

बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली कि लाइन नंबर 17 स्थित एक गोदाम में आग लगी हुई है। गोदाम से आग और धुआं निकलता देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने अग्निशमन वाहन को सूचित किया मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने आग पर काबू पाया प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है बताया जा रहा है कि आग के चलते लाखों का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हुआ है। पुलिस के मुताबिक आग से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा थाना क्षेत्रान्तर्गत लाइन नंबर 17 चौराहे पर रेहान पुत्र इदरीस अहमद के घर में सुबह लगभग 7 बजे अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। आग लगने से सूचना मिलने पर मौके पर थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी अपने अधिनीस्थो के साथ मौके पर पहुँची। इसके साथ ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर समय रहते काबू पाया।

About The Author