उत्तराखंड में फिर एक बार आम आदमी को बिजली का झटका, पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड में फिर एक बार आम आदमी को बिजली का झटका,
जीवन पांडे- उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन ने फिर एक बार आम जनता को बिजली का झटका देने की तैयारी कर ली है, ऐसा लगता है कि विद्युत दरें बढ़ाए जाने के लिए यूपीसीएल ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है,
जहां इसी वर्ष में दो बार सर चार्ज के नाम पर बढ़ोतरी की जा चुकी है मौजूदा समय में 6.5 फ़ीसदी सर चार्ज आम जनता को देना पड़ रहा है ,वहीं यूपीसीएल लगातार शासन प्रशासन को पत्र भेजकर विद्युत के घाटे होने के चलते दरें और बढ़ाने की बात कर रहा है,

वही यूपीसीएल का कहना है कि उत्तराखंड अन्य राज्यों से बिजली खरीद करने में काफी पैसा खर्च कर रहा है जिसकी वजह से यूपीसीएल को नुकसान झेलना पड़ रहा है, उत्तराखंड सरकार ने साल 2022 में 3 बार बिजली की दरें बढ़ाई हैं, बावजूद इसके चौथी बार प्रशासन को विद्युत दरें बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया है, इस बार प्रस्ताव 8 फ़ीसदी बढ़ोतरी का भेजा गया है ,
वही यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार का कहना है कि विभाग के ऊपर काफी अधिक भार पड़ रहा है जिस कारण विद्युत दरें बढ़ाई जाना अति आवश्यक है,