Categories

June 12, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

क्षेत्र के प्रसिद्ध महात्मा सड़क दुर्घटना में हुए घायल….. हल्द्वानी के इस अस्पताल में किया भर्ती…… पढ़ें विस्तृत खबर

Spread the love

कुमाऊं मंडल क्षेत्र के प्रसिद्ध संत मानव धर्म सेवा समिति के कुमाऊं प्रभारी स्वामी सत्यबोधानंद महाराज
शनिवार को भवाली भीमताल के मध्य फरसौली नामक स्थान पर वाहन पलटने से घायल हो गए थे, जिनका हल्द्वानी के नीलकंठ अस्पताल में उपचार चल रहा है, चिकित्सकों के अनुसार अब स्वामी जी का स्वास्थ्य ठीक है वह जल्द ही स्वस्थ होकर पुनः क्षेत्र में धार्मिक संदेश की अलख जगायेंगे।
उनके दुर्घटना में घायल होने पर विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने दूरभाष पर वार्ता करते हुए महात्मा जी की कुशल क्षेम पूछी, तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह पूर्व विधायक नवीन दुम्का, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, पवन कुमार चौहान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, सरदार गुरदीप सिंह, दीवान सिंह बिष्ट, समाजसेवी हेमवती नंदन दुर्गापाल ने भी महात्मा सत्यबोधा नंद जी का दूरभाष पर हाल-चाल जानने के बाद उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

About The Author