Categories

June 12, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हल्द्वानी: पत्रकार हितों के लिए हुई चर्चा..सूचना महानिदेशक ने कहा होगा समस्याओं का निदान

Spread the love

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की ओर से कुमाऊं सम्मेलन का आयोजन किया गया। नवाबी रोड स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में  कुमाऊं एव गढ़वाल के तमाम मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों ने प्रतिभाग किया।

इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी और विशिष्ट अतिथि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्चजीत सिंह नेगी ने विस्तार पूर्वक पत्रकारों की समस्याओं को सुना और उन्हें शासन स्तर से क्रियान्वित करने की बाता कही।

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि पत्रकार हितों के लिए ऐसी बैठकों का होना जरूरी है ताकि अलग-अलग चरणों में समस्याओं का समाधान किया जा सके। मान्यता और गैर मान्यता पत्रकारों के साथ ही पोर्टल से जुड़े पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण के लिए एक सेल का गठन किए जाने पर भी विचार रखे।

इसके अलावा उनके सामने तमाम पत्रकारों ने विचार रखे जिसमें मान्यता प्राप्त पत्रकारों के चयन की प्रक्रिया सहित गोल्डन कार्ड जैसी सुविधाओं को दिए जाने की बात रखी गई। पत्रकार आवास, सामूहिक बीमा जैसे मुद्दों को भी सामने रखा गया।
 
इस मौके पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी ने कई पदाधिकारियों के दायित्व की घोषणा भी की जिनका सभी पत्रकारों ने ध्वनि मत के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सर्वेन्द्र बिष्ट जिला महामंत्री भूपेंद्र रावत कोषाध्यक्ष हर्ष रावत नगर अध्यक्ष योगेश शर्मा नगर महामंत्री पुष्कर अधिकारी कोषाध्यक्ष भावनाथ पंडित, गणेश जोशी, नवीन सक्सेना, विजेंद्र श्रीवास्तव, अंकुर शर्मा उधम सिंह नगर के जिला अध्यक्ष राजीव चावला, एएन तिवारी, दिनेश पांडे सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

About The Author