Categories

June 12, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हल्द्वानी…दोस्तों से मिलने गए पत्रकार के साथ गाली गलौच, गुंडों से मरवाने की धमकी, मुकदमा दर्ज

Spread the love

हल्द्वानी। एक पत्रकार को जान से मारने की धमकी मिली है। पत्रकार ने दो दिन पुरानी इस घटना की तहरीर आज कोतवाली में दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार एक चैनल के पत्रकार पंकज सक्सेना ने सुशील राणा नाक युवक पर आरोप लगाया है कि 18 दिसंबर की शाम जब वह अपने दोस्तों से मिलने के लिए रामपुरा रोड स्थित एक साइट पर गया था उस वक्त वहां पहुंचे एक दलाल सुशील राणा ने वहां पहुंच कर उसके साथ गाली गलौच की व उसे गुंडों से मरवाने की धमकी दी।

पत्रकार ने सुशील राणा से जान माल का खतरा बताया है। पुलिस नेकेस दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

About The Author