Categories

June 12, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

दो अवैध कॉलोनियों की खरीद-फरोख्त पर प्राधिकरण ने लगाई रोक

Spread the love

हल्द्वानी। जिला विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माणों और अवैध तरीके से काटी जा रही कॉलोनियों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए कॉलोनी की खरीद फरोख्त पर रोक लगा दी गई है।

बता दें कि प्राधिकरण की संयुक्त सचिव एवं नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को गौलापार क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अवैध काटी जा रही कालोनियों की लगातार शिकायत मिल रही थी। जिसपर विकास प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह ने गौलापार क्षेत्र के कुंवरपुर में अवैध तरीके से बन रही दो कालोनियों की खरीद -फरोख्त पर रोक लगा दी है।

उन्होंने बताया कि उनके द्वारा सब रजिस्ट्रार हल्द्वानी को खतौनी पर नाम दर्ज किए जाने पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया दूसरी कॉलोनी में निर्माणकर्ता के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध ना होने पर गूगल लोकेशन देखने को हल्द्वानी तहसील को पत्राचार कर खसरा नंबर उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह ने बताया कि अवैध निमार्ण पर आगे भी इसी तरह से कार्यवाही जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल दोनों ही कॉलोनी की खरीद फरोख्त पर रोक लगा दी गई है। कार्यवाई के दौरान जिला विकास प्राधिकरण के अपर सहायक राजेंद्र कुमार, अंकित बोरा, अवर अभियंता रघुवीर भारती, राकेश और मनोज मौजूद थे।

About The Author