Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

उत्तराखंड में देवर ने पिस्टल की नोक पर किया भाभी संग दुष्कर्म का प्रयास, गंभीर मामला

Spread the love

देहरादून: देवभूमि की छवि को कुछ शैतान प्रवृत्ति के लोग धूमिल करने से बाज नहीं आते। महिला उत्पीड़न का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपके मन को भी पीड़ा पहुंचेगी। एक महिला अपने मायके गई तो उसके पति ने शादी कर ली। विरोध करने पर उसे ससुरालियों ने घर से निकाला और देवर ने पिस्टल की नोक पर दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

जानकारी के अनुसार सहारनपुर निवासी एक युवती की शादी मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। पति पत्नी के दो बच्चे हैं। पति से विवाद के कारण जिस दौरान महिला अपने मायके गई। उसी बीच पति ने दूसरी शादी कर ली। पता चलने के बाद महिला ससुराल आई तो ससुरालियों ने विवाद खड़ा कर उसे घर से ही निकाल दिया

इसी के बाद जब महिला वहां से सहारनपुर जा रही थी। तो उसके देवर ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। आरोप है कि रास्ते में पनियाला रोड पर सुनसान जगह पर महिला के देवर ने पिस्टल की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह शोर मचाकर वो बच सकी। आरोपी धमकी देकर फरार हो गया। महिला ने गंगनहर कोतवाली में शिकायत की है। प्रभारी निरीक्षक एश्वर्य पाल ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About The Author