Categories

March 27, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

पेंसिल के छिलके ने ली बच्ची की जान, गले में फंसने से मौत

Spread the love

यूपी के हमीरपुर में एक दर्दनाक हादसे में एक बच्ची की पेंसिल का छिलका गले में फंसने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद उसका परिवार सदमे हैं।

बताया जा रहा है कि हमीरपुर के कोतवाली पहाड़ी वीर गांव के रहने वाले नंदकिशोर के तीन बच्चे हैं। बेटा अभिषेक (12), अर्तिका (8) और अंशिका (6)।


ये तीनों ही बच्चे स्कूल का होमवर्क करने बैठे थे। इसी दौरान छोटी बेटी मुंह में कटर फंसा कर पेंसिल छीलने लगी। इसी दौरान पेंसिल का छिलका उसके मुंह में चला गया और स्वांस नली में अटक गया।


बच्ची को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और तड़पने लगी। परिजन उसे लेकर अस्पताल भागे लेकिन बच्ची को बचाया न जा सका। अस्पताल में डाक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद बच्ची के परिजन सदमे हैं।

About The Author