Categories

June 12, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हल्द्वानी MBPG चुनाव: अध्यक्ष पद पर आगे चल रहे कौशल बिरखानी

Spread the love

हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनावों की मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना शुरू हो गई है। जैसे जैसे मतगणना होती रहेगी, रुझान आते रहेंगे। इसी बीच कॉलेज से एक अहम अपडेट सामने आ रही है। फिलहाल वक्त की बात करें तो पहले राउंड के बाद अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के प्रत्याशी कौशल बिरखानी आगे चल रहे हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार कौशल बिरखानी और एबीवीपी की बागी प्रत्याशी निर्दलीय मैदान पर उतरी रश्मि लमगड़िया के बीच जोरदार टक्कर चल रही है। पहले राउंड के बाद कौशल बिरखानी रश्मे से नौ वोटों से आगे चल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक जहां कौशल को अबतक 50 वोट मिले हैं तो वहीं रश्मि को 41 वोट प्राप्त हुए हैं। जबकि एनएसयूआई के सूरज भट्ट को केवल 6 वोट मिले हैं।

About The Author