Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

उत्तराखंड : यहां पूजा के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने चाकू मारकर कर दी भाई की हत्या

Spread the love

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के नौकोड़ी गांव में भाईयों के बीच हुए आपसी विवाद में चचेरे भाई ने दूसरे भाई की हत्या कर दी। वहीं मृतक के दूसरे भाई और उसकी पत्नी को घायल कर दिया। वहाँ के स्थानीय लोगो द्वारा बताया गया कि गांव में आयोजित पूजा के दौरान यह विवाद हुआ। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले के नौकोड़ी के बमनखेत गांव में एक सामूहिक पूजा का आयोजन हो रहा था। बताया जा रहा है कि इस पूजा में 29 परिवार के लोग शामिल थे। इस दौरान दो चचेरे भाईयों में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा की चंचल सिंह और महेश सिंह ने शंकर सिंह और खुशाल सिंह पर चाकू से वार कर दिया।

इस हमले में शंकर सिंह की मौत हो गई, जबकि खुशाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान बीच-बचाव में आई खुशाल की पत्नी सरूली देवी भी घायल हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। रात में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है।

About The Author