Categories

June 12, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

मां के निधन की खबर सुनते ही अहमदाबाद पहुंचे पीएम मोदी अमित शाह व राजनाथ सिंह ने जताया दुख ,अपडेट-

Spread the love

मां के निधन की खबर सुनते ही अहमदाबाद पहुंचे पीएम मोदी अमित शाह व राजनाथ सिंह ने जताया दुख ,अपडेट-

जीवन पांडे -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के स्वास्थ्य संबंधित कुछ परेशानियों के चलते बुधवार को सुबह अहमदाबाद के यू एन मेहता इंस्टिट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था, अस्पताल ने अपने एक बुलेटिन में बताया है कि इलाज के दौरान 30 दिसंबर 2022 को तड़के करीब 3:30 बजे उनका निधन हो गया है, प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को दोपहर में दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचे थे और यहां अस्पताल में अपनी मां से मुलाकात की थी, वह 1 घंटे से अधिक समय तक अस्पताल में रुके थे,

हीराबेन गांधीनगर शहर के पास रायसन गांव में प्रधानमंत्री मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ रहती थी,

वही नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए सुबह 6:00 बजे लिखा है कि-
” शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम मां ..में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्म योगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है”

यह शब्द प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी मां के लिए लिखे हैं,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतिम संस्कार के लिए पहुंच चुके हैं, प्रधानमंत्री के भाई के घर से उनका पार्थिक शरीर जा चुका है,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मां को दिया कंधा,

About The Author