Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

संस्कृति की अद्भुत झलक बिखेरने आ रहा हल्दुचौड कौतिक मेला, भव्य मेले की तैयारियां अंतिम चरण पर- (पढ़ें पूरी खबर)

Spread the love

संस्कृति की अद्भुत झलक बिखेरने आ रहा हल्दुचौड कौतिक मेला, भव्य मेले की तैयारियां अंतिम चरण पर- (पढ़ें पूरी खबर)

जीवन पांडे- उत्तरायणी महोत्सव के शुभ अवसर पर हल्दुचौड में प्रतिवर्ष किए जाने वाले कौतिक महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण पर पहुंच चुकी है,

हल्दुचौड का उत्तरायणी महोत्सव संस्कृति एवं सामाजिक संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है, यह कौतिक महोत्सव हमारी संस्कृति की झलक को दर्शाता है, मेले के माध्यम से धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक परंपराओं के संगम लोगों को देखने को मिलते है,

हल्दुचौड का कौतिक महोत्सव का यहां की जनता बेसब्री से इंतजार करती है ,जहां मेले की तैयारियां अंतिम चरण पर हैं वही मेले के भव्य आयोजन को लेकर इसकी तैयारियां जोरों पर हैं,

वही मेले की इसकी तैयारियों को लेकर की गई बैठक में पहुंचे संस्थान की प्रबंधक कमेटी ने मेले को और भव्य तथा इसमें बच्चों के लिए झूले इत्यादि वह रंगारंग कार्यक्रमों की रूपरेखा पर वार्ता करते हुए अपने स्तर पर मेले का भव्य आयोजन करने की बात की,

वही कौतिक संस्थान के अध्यक्ष दिनेश पांडे ने कहा कि उत्सव और मेला लोक संस्कृति का प्रमुख अंग है ,इनमें अपनी संस्कृति की झलक मिलती है, जहां एक ओर बच्चों को अपना टैलेंट दिखाने के लिए स्टेज प्रदान किया जाता है तो वही क्षेत्र के बालक व बालिकाओं को आगे बढ़ने का अवसर भी मिलता है, इस बार कौतिक मेले को और भी भव्य बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है,

वही प्रधान संगठन अध्यक्षा रुकमणी नेगी ने कहा कि हल्दुचौड कौतिक मेले व इस प्रकार के आयोजनों में हमारी संस्कृति के दर्शन होते हैं साथ ही क्षेत्र के युवाओं को सीखने के लिए नए अवसर व बढ़ावा मिलता है और साथ ही साथ लोगों में एक दूसरे के निकट आने और आपसी सहयोग व सौहार्द की भावना बढ़ती है , कौतिक मेले से सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ता है यह एक मनोरंजन का साधन ना होकर ज्ञानवर्धक ,धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम है ,जिसमें बड़े-बड़े कलाकारों के द्वारा भी लोगों को मनोरंजन के माध्यम से ज्ञानवर्धक बातें व सांस्कृतिक दर्शन के माध्यम से ज्ञानवर्धक चीजें सीखने को मिलती है,

उत्तरायणी महोत्सव 2023 को लेकर की गई संस्थान के पदाधिकारियों की बैठक

उत्तरायणी महोत्सव का कार्यक्रम अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज हल्दुचौड में 8 जनवरी 2023 से 14 जनवरी 2023 तक रहेगा, यह अपने आप में अनूठा होगा उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक कलाकारों माया उपाध्याय, अमित गोस्वामी ,जितेंद्र तोमक्याल ,मशहूर हुडका वादक भुवन रावत ,स्वर कोकिला आशा नेगी इत्यादि कई प्रसिद्ध कलाकार अपनी भव्य प्रस्तुति देंगे,

वहीं मेले में कलाकारों के अलावा स्थानीय कलाकारों महिलाओं के झोडे की रंगारंग प्रस्तुति तथा मेले में स्टाल दुकाने मनोरंजन हेतु बच्चों के लिए झूले सहित अन्य मनोरंजक कार्यक्रम की व्यवस्था की गई है,

About The Author