Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

रुद्रपुर : यहां बाइक सवार युवक ने दो भाइयों पर चलाई गोलियां

Spread the love

रुद्रपुर। शहर के पॉश इलाके में दिनदहाड़े गोली चलने से दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार एक युवक ने दो भाइयों पर गोली चला दी। हालांकि पहली गोली भाइयों की बाइक में लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। वहीं युवक का दूसरा फायर मिस हो गया। आरोपी युवक फायरिंग करने के बाद फरार हो गया।

इंदिरा कालोनी गली नंबर छह निवासी गुरजीत सिंह सोमवार दोपहर अपने भाई गुरमीत सिंह के साथ बाइक से मलिक कालोनी से जा रहा था। वहीं तभी एक बुलेट सवार युवक ने तेज उनकी बाइक को ओवरटेक कर रास्ता रोक लिया। आरोप है कि इस दौरान युवक ने गालीगलौज कर दो तमंचे निकाल लिए। एक तमंचे से सीधे फायर कर दिया। दोनों भाई भागे तो गोली बाइक पर लगी। इसके बावजूद युवक ने अपनी कमर से दूसरा तमंचा निकाला और फिर फायर किया, लेकिन यह फायर मिस हो गया। भीड़ इकठ्ठा हुई तो बुलेट सवार हमलावर फरार हो गया।

सूचना पर कोतवाल विक्रम राठौर पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं पुलिस घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी खंगालने लगी। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम को लगा दिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।

About The Author