एक्सपर्ट रूफिंग प्रोजेक्ट प्राइवेट .लि. द्वारा हल्दुचौड़ में कुछ इस तरह हर्षोल्लास से मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस

हल्दुचौड़ में एक्सपर्ट रूफिंग प्रोजेक्ट प्राइवेट .लि. द्वारा कुछ इस तरह हर्षोल्लास से मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस,
मनोज कांडपाल- हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 24 जनवरी का दिन राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है ,इसका उद्देश्य लोगों में बालिकाओं /लड़कियों असमानता और अपने अधिकारों के बारे में जागरूक करना है।

वही आज हल्दुचौड में भी एक्सपर्ट रूफिंग प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बालिका दिवस के शुभ अवसर पर क्षेत्र की बालक व बालिकाओं तथा उनके परिवार जनों को हल्दुचौड के केशव प्लाजा मूवी जोन में मूवी दिखाकर तथा बालिकाओं व बच्चों के द्वारा केक कटवा कर धूमधाम से कार्यक्रम किया गया।
वही इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एक्सपर्ट रूटीन प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के निर्देशक संजय भट्ट और संतोष भट्ट भी मौजूद रहे , उन्होंने कहा कि आज बालिका दिवस बनाने का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है, वहीं उन्होंने कहा कि आज उनके ग्रुप के द्वारा व्हाट्सएप में स्टेटस चैलेंज एक कार्यक्रम भी रखा गया था ,जिसमें अल्मोड़ा के प्रकाश ने स्टेटस चैलेंज में 835 वीवर्स के साथ पहले स्थान पर और रविंद्र सिंह हल्द्वानी से व्हाट्सएप स्टेटस चैलेंज में दूसरे स्थान पर रहे।

वही स्टेटस चैलेंज कार्यक्रम में द्वितीय स्थान पर रहे रविंद्र सिंह को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया, इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पहुंचे क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों ने कहा कि एक्सपर्ट रूफिंग प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के निर्देशक संतोष भट्ट जो लगातार 8 वर्षों से लाल कुआं, बिंदुखत्ता, हल्द्वानी तथा आसपास के क्षेत्रों में में सम्मानजनक व सम्मानित कार्य कर रहे हैं।
वही बालिका दिवस के अवसर पर पहुंची बालिकाओं ने कहा कि उन्हें इस कार्यक्रम में बहुत आनंद आया और उन्होंने साथ ही साथ मूवी का भी आनंद लिया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर अमरजीत कुमार, बसंती देवी, प्रकाश जोशी वरिष्ठ पत्रकार, योगेश महतोलिया, जीवन पांडे,मनोज कांडपाल श्रमजीवी पत्रकार यूनियन अध्यक्ष, रिंपी बिष्ट वरिष्ठ पत्रकार, इत्यादि गणमान्य लोग मौजूद रहे।