Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

उत्तराखंड में पिता ने अपनी 13 वर्षीय बेटी को अकेला पाकर किया दुष्कर्म, शर्मनाक

Spread the love

रुड़की: आधुनिक काल में रिश्तों की अहमियत पर गहरी चोट करने वाला एक और मामला देवभूमि से ही सामने आया है। इस बार एक पिता ने अपनी 13 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस द्वारा किशोरी का मेडिकल कराया गया है और फिलहाल फरार हुए आरोपित पिता की तलाश की जा रही है।

कलियर क्षेत्र की निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी और बताया कि सोमवार को वह किसी काम से घर से बाहर गई थी। इसी दौरान उसके पति ने 13 वर्षीय बेटी को गंदी नीयत का शिकार बनाते हुए दुष्कर्म किया और वहां से भाग गया। महिला ने डरी हुई बेटी से पूछताछ की तो मामला सामने आया।

थानाध्यक्ष जहांगीर अली ने जानकारी दी और बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बेटी का मेडिकल करा लिया है।

About The Author