Categories

August 6, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हल्द्वानी के बनभूलपुरा में चल रहे विभिन्न विभागों के सर्वे के दौरान प्रशासन ने रेल और वन विभाग से मांगे आजादी से पूर्व के दस्तावेज…………. सात फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पर टिकी नजरें……….

Spread the love

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे के अतिक्रमण का मामला सुप्रीम कोर्ट में जाने के बाद जहां अब 7 फरवरी को सुनवाई होनी है, तो वहीं दूसरी तरफ सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर रेलवे, वन विभाग और राजस्व विभाग की भूमि का बारीकी के साथ सर्वे किया जा रहा है।
पिछले एक सप्ताह से प्रशासन, रेलवे और वन विभाग आधुनिक डीजीपीएस तकनीक से क्षेत्र का सर्वे कर रहा है। एसडीएम मनीष कुमार का कहना है कि सर्वे कार्य अभी पूरा नहीं हो पाया है क्योंकि इसमें वन विभाग और रेलवे के कुछ और अभिलेखों की जरूरत है, साथ ही उन्होंने कहा कि पहले सर्वे और सीमांकन केवल कंपास की मदद से होता था, और अब डीजीपीएस तकनीक से जीपीएस लोकेशन लेकर सटीक सीमांकन किया जा रहा है। जिससे कि किसी तरह की कमी ना रहे, और इस सर्वे का कार्य पूरा होने के बाद यह रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

सूत्रों से पता चला है कि प्रशासन ने रेलवे और वन विभाग से आजादी से पूर्व के कुछ और दस्तावेज मांगे हैं, उक्त दस्तावेजों का अवलोकन करने के बाद सही स्थिति का आकलन किया जाएगा, तथा सर्वे रिपोर्ट सात फरवरी से पूर्व उच्चतम न्यायालय को भेजी जाएगी।

About The Author