Categories

May 15, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने एक बार फिर योगेश शर्मा को सौंपी हल्द्वानी की कमान

Spread the love

हल्द्वानी: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन एक बार फिर हल्द्वानी नगर में अध्यक्ष की कमान योगेश शर्मा को सौंपी है। प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी के निर्देश पर जिलाध्यक्ष सर्वेंद्र बिष्ट और जिला महामंत्री भूपेंद्र रावत ने इसकी घोषणा की। पत्रकारों की बैठक में आम सहमति से सभी ने योगेश शर्मा को दोबारा महानगर अध्यक्ष चुना गया।

महानगर अध्यक्ष बनने के बाद योगेश शर्मा ने बताया कि पत्रकार हितों के लिए वह लगातार कार्य करते आए हैं और आगे भी करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि पत्रकारों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जो सुविधाएं पत्रकारों को दी जाती हैं उसका लाभ उन्हें मिले इस दिशा में भी वह कार्य करेंगे। वही युवा पत्रकारों के साथ किसी भी तरीके का शोषण ना हो इस पर भी उनका ध्यान रहेगा।

About The Author