Categories

August 7, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

स्लग :–सीमैप में हुआ 1 सप्ताह एक प्रयोगशाला कार्यक्रम का समापन

Spread the love

रिपोर्टर:–मनोज कांडपाल
स्थान:–पंतनगर

एंकर:–सीएसआईआर केंद्रीय औषधि एवं सगंध पौध अनुसंधान केंद्र सी मैप पंतनगर में आज एक सप्ताह एक प्रयोगशाला कार्यक्रम के समापन की घोषणा विधिवत निदेशक प्रबोध कुमार त्रिवेदी द्वारा की गई।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि किसानों को परंपरागत खेती के साथ ही गैर परंपरागत खेती करने की सलाह संस्थान द्वारा दी जाती है जिसके चलते किसान परंपरा गत फसलों के साथ ही अपनी बंजरिया निष्प्रयोज्य भूमि को सीमैप के वैज्ञानिकों के दिशा निर्देशन में औषधि एवं सगन्ध पौधों की खेती कर अपनी आय को दोगुना किया जा सकता है जो कि प्रधानमंत्री द्वारा किए गए आह्वान पर खरा उतरता है। उन्होंने बताया कि मैंथा के क्षेत्र में हमारा संस्थान देश का सबसे बड़ा संस्थान है।
वही मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए जी बी पंत कृषि विश्व विद्यालय पंतनगर के कुलपति अहमद चौहान ने कहा की विश्वविद्यालय तथा सीमित एक दूसरे के पूरक हैं जहां विश्वविद्यालय कृषि के नए-नए तरीके और तकनीक उपलब्ध कराता है वही सीमैप किसानों को अपनी आय को दोगुना करने के लिए गैर परंपरागत खेती की ओर बढ़ावा देते हुए आय दुगुना करने की सलाह देता है।

About The Author