Categories

August 9, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

लालकुआं-जमरानी परियोजना को केंद्र की मंजूरी मिलना ऐतिहासिक:(रक्षा राज्य मंत्री)अजय

Spread the love

लालकुआं-जमरानी परियोजना को केंद्र की मंजूरी मिलना ऐतिहासिक:रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट-

Hm24x7news

रिपोटर-मनोज कांडपाल

उत्तराखंड के मुख्य परियोजनाओं में से एक महत्त्वपूर्ण परियोजना को केंद्र द्वारा वित्तिय स्वीकृति मिलने पर लालकुआं में आभार व धन्यवाद के लिए किए गए स्वागत कार्यक्रम में पहुँचे रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट । अजय भट्ट ने महत्वपूर्ण जमरानी बांध परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति से मंजूरी मिलने को ‘ऐतिहासिक’ बताते हुए कहा कि करीब पांच दशकों से लंबित पड़ी परियोजना के बनने से हल्द्वानी के आसपास के क्षेत्रों में पेयजल और सिंचाई की समस्या का समाधान हो जाएगा।

वहीं मीडिया के सवाल का जवाब देते हुवे रक्षा राज्य मंत्री ने कहा, ‘इस परियोजना पर अब तेजी से काम शुरू हो जाएगा ।” वित्तीय कारणों की चलते यह परियोजना 1975 से लंबित पड़ी थी ।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना को 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है जिसपर अनुमानित लागत 2584 करोड़ रुपये आएगी।

परियोजना से करीब 1.5 लाख हेक्टेयर कृषि क्षेत्र को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही हल्द्वानी शहर को पर्याप्त पेयजल और 6.3 करोड़ यूनिट जल विद्युत उत्पादन हो सकेगा।

About The Author