Categories

August 10, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

80 करोड़ लोगों को पीएम मोदी ने दिया दिवाली का तोहफा, 5 साल तक फ्री में मिलेगा इस योजना का लाभ,,Hm24x7news

Spread the love

Hm24x7news

रिपोटर-मनोज कांडपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के करोड़ों गरीब लोगों को दिवाली का तोहफा दे दिया. उन्होंने केंद्र सरकार की फ्री राशन योजना प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को 5 साल के लिए बढ़ाने का ऐलान किया. इस योजना के तहत देश के करोड़ों गरीब लोगों को सरकार की ओर से राशन मुहैया कराया जाता है. योजना के विस्तार का ऐलान ऐसे समय किया गया है,

दरअसल छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक चुनावी रैली के दौरान उन्होंने कहा कि मैंने निश्चय कर लिया है कि देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने वाली योजना को भाजपा सरकार अब अगले 5 साल के लिए और बढ़ाएगी. देश के 80 करोड़ जरूरतमंदों को भोजन की गारंटी देने वाली इस योजना पर सरकारी खजाने से खर्च भी बड़ा होता है,

इस साल के बजट भाषण पर गौर करें तो वित्त मंत्री द्वारा Budget भाषण में बताया गया था कि साल 2023 के लिए इस योजना पर 2 लाख करोड़ रुपये खर्च को मंजूरी दी गई है.केंद्र सरकार की मुफ्त राशन योजना को एक साल के लिए यानी 31 दिसंबर 2023 तक के लिए बढ़ाने का ऐलान किया था.

अब पीएम मोदी ने इसे 5 साल और आगे बढ़ाने की घोषणा कर दी है. केंद्र सरकार की ओर से इस स्कीम को 30 जून 2020 को शुरू किया गया था. इसके बाद से जरूरतमंतों को राहत देते हुए इसकी डेडलाइन को कई बार आगे बढ़ाया जा चुका है. प्रधानमंत्री मोदी के ताजा ऐलान के बाद अब इस योजना का लाभ दिसंबर 2028 तक मिलेगा.

केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी के बाद पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरुआत की थी. कोरोना महामारी के बाद लॉकडाउन समेत कई सख्त पाबंदियां लगाई गई थीं. उससे लोगों की आजीविका पर असर हुआ था. खासकर गरीबों के सामने खाने-पीने का संकट उत्पन्न हो गया था. ऐसे में पीएम मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने गरीब आबादी की मदद के लिए फ्री राशन स्कीम की शुरुआत की थी. बताया जाता है कि इस योजना का लाभ 80 करोड़ देशवासी उठा रहे हैं.

About The Author