Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

देहरादून में पुलिस के सीओ की पत्नी की हत्या, पुत्र ने ही रॉड मारकर उतारा मौत के घाट

Spread the love

Hm24x7news

रिपोटर-मनोज कांडपाल

देहरादून में पुलिस के सीओ की पत्नी की हत्या, पुत्र ने ही रॉड मारकर उतारा मौत के घाट

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक कलयुगी पुत्र ने अपनी ही मां पर लोहे की रॉड से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक महिला के पति उत्तर प्रदेश में सीओ पद पर मुरादाबाद में तैनात हैं। दिन दहाड़े हुए हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।
देहरादून के डालनवाला के बलबीर रोड स्थित जजेज कालोनी की भागीरथी एनक्लेव में यूपी पुलिस में कार्यरत सीओ मलखान सिंह का मकान है। मलखान सिंह इस समय मुरादाबाद में तैनात हैं। यहां पर उनकी पत्नी बबीता और पुत्र आदित्य रहते हैं। शनिवार को उन्होंने अपनी पत्नी को फोन किया था लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों से जानकारी ली तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर खुद ही देहरादून पहुंच गए। जब वह घर पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बेटे आदित्य के हाथ की नस कटी हुई और उनकी पत्नी बबीता पलंग पर खून से लथपथ पड़ी हुई थी। वह समझ गए कि बेटे ने ही अपनी मां की हत्या की है। सूचना पर पहुंची डालनवाला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

About The Author