Categories

September 22, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

Spread the love

हल्द्वानी में सरेआम युवक को मारी गोली..……………… मचा हड़कंप……………. पुलिस जांच में जुटी…………

Hm24x7news

रिपोर्टर -मनोज कांडपाल

हल्द्वानी। यहाँ नगर के भोटिया पड़ाव इलाके में देर रात कार सवार युवकों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के जांघ में लगी है। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आसपास के लोगों द्वारा घायल युवक को 108 की मदद से बेस अस्पताल पहुंचाया।
लेकिन युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया। युवक के पैर पर गोली फंसी रह गई। इसलिए उसे बाद में हायर सेंटर बरेली रेफर कर दिया गया।
इस गोलीकांड से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मल्ला गोरखपुर गंगा कॉलोनी गुलाटी चिकन वाली गली निवासी उमेश सिंह बिष्ट उम्र 23 वर्ष देर रात अपने भाई कमल बिष्ट को लेने तिकोनिया की ओर आ रहा था। इसी बीच रास्ते में कुछ कार में सवार लोगों ने उमेश को पीछे से आवाज लगाई। जैसे ही उसने पीछे मुड़कर देखा तब एक युवक कार से नीचे उतरा और उसने गोली चला दी। जो गोली उमेश के जांघ में लगी।
आसपास के लोगों ने जैसे ही गोली की आवाज सुनी वो तुरंत घर के बाहर आ गए। आसपास के लोगों ने घायल युवक को मौके पर बेस अस्पताल पहुंचाया। घायल की गंभीर हालत को देखते हुए, उसे एसटीएच रेफर किया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे बरेली हायर सेंटर रेफर कर दिया।

वही पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About The Author